“मेरा बूथ सबसे मजबूत” अभियान: पीएम मोदी ने कार्यकर्ताओं से किया संवाद
“प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली विधानसभा चुनाव प्रचार अभियान के अंतर्गत आज नमो एप के माध्यम से भारतीय जनता पार्टी के बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं से संवाद किया। “मेरा बूथ सबसे मजबूत” नामक इस कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं को अपने-अपने बूथ को मजबूत बनाने का संदेश दिया गया”
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली विधानसभा चुनाव प्रचार अभियान के अंतर्गत आज नमो एप के माध्यम से भारतीय जनता पार्टी के बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं से संवाद किया।
“मेरा बूथ सबसे मजबूत” नामक इस कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं को अपने-अपने बूथ को मजबूत बनाने का संदेश दिया गया।
कैसा रहा बूथ कार्यकर्ताओं का अनुभव? इस मुद्दे पर हमारे संवाददाता ने बूथ कार्यकर्ताओं से खास बातचीत की।
बातचीत के दौरान बूथ कार्यकर्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कई सरकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी।
भारतीय जनता पार्टी ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के दौरान घोषणा की है कि महिलाओं को 2500 रुपये की सम्मान राशि भी देगी, जिससे महिला वर्ग में खुशी की लहर है।
भारतीय जनता पार्टी ने जो वादे किए हैं, यदि दिल्ली में सरकार बनती है तो पार्टी उन्हें लागू करेगी।
